Aren't we all searching for something?

Not sure what to search? Here are some topics that we can suggest you:

GST 2.0: Maruti S-Presso बनी भारत की सबसे सस्ती गाड़ी

Maruti Suzuki S-Presso 1.0 GLX 2021

Image Source : https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/66/Suzuki_S-Presso_1.0_GLX_2021.jpg/1280px-Suzuki_S-Presso_1.0_GL

२२ सितंबर २०२५ के दिन जब भारत में GST 2.0 सुधार लागू हुआ, Maruti Suzuki की S-Presso, उसी ब्रांड के Alto K10 को पीछे छोड़कर देश की सबसे किफायती कार बन गई है।

SUV से प्रेरित स्टाइल वाली इस compact hatchback की शुरुआती कीमत अब 3.50 लाख रुपये (ex-showroom) है, जो लंबे समय से कीर्तिमान बनाए Alto K10 से कम है, जिसकी शुरुआती कीमत अब 3.70 लाख रुपये है।

GST परिषद ने 4-मीटर या उससे छोटी पेट्रोल कारों पर GST की दर २८% से घटाकर १८% करने का फैसला जब से लिया है, कीमतों में यह बदलाव आया है। अतिरिक्त उपकर (cess) को पूरी तरह से हटा दिया गया है। S-Presso के लिए, इससे सभी वेरिएंट में 1.30 लाख रुपये तक की बचत होगी, जिसमें LXI CNG मैनुअल वेरिएंट पर सबसे अधिक 1.29 लाख रुपये की छूट मिलेगी।

GST 2.0 लागू होने से ऑटोमोटिव क्षेत्र में माँग आसमान छू गयी है। Maruti Suzuki ने बयान दिया है कि "35 सालों में नवरात्रि की यह अब तक की सबसे अच्छी शुरुआत है"। नवरात्रि के पहले ही दिन ८०,००० पूछताछ हुए, और ३०,००० वाहनों की डिलीवरी हुई।

नीचे दिल्ली NCT में GST कट के बाद सबसे सस्ती 10 कारों (ex-showroom) की सूची दी गई है; सभी रेट बेस पेट्रोल वैरिएंट के हैं और विभिन्न खबरों व निर्माताओं की रिपोर्ट पर आधारित अनुमानित हैं:

कार मॉडलGST से पहले रेट (₹)GST कट के बाद रेट (₹)इंजन क्षमतापावर (bhp)माइलेज (ARAI)गियरबॉक्स/ट्रांसमिशन
MS S-Presso3,88,0003,50,000998cc, 3 सिलेंडर65.7 @5500rpm 24.12-25.3 kmpl मैन्युअल/ऑटोमेटिक (AMT)
MS Alto K104,10,0003,70,000998cc, 3 सिलेंडर65.7 @5500rpm 24.39-24.9 kmpl मैन्युअल/AMT
Renault Kwid4,69,0004,15,000999cc, 3 सिलेंडर67.1 @5500rpm 22.3 kmpl मैन्युअल/AMT
MS Celerio5,37,0004,87,000998cc, 3 सिलेंडर66 @5500rpm 26.68 kmpl (Petrol) मैन्युअल/AMT
MS Wagon R5,78,5004,98,9001197cc, 4 सिलेंडर88.5 @6000rpm 24.35 kmpl मैन्युअल/AMT
Tata Tiago5,50,0005,00,0001199cc, 3 सिलेंडर85 @6000rpm 20.09 kmpl मैन्युअल/AMT
MS Eeco5,70,0005,18,0001197cc, 4 सिलेंडर72 @6000rpm 16.11 kmpl मैन्युअल
Hyundai Grand i10 Nios5,92,0005,20,0001197cc, 4 सिलेंडर83 @6000rpm 20.7 kmpl मैन्युअल/AMT
MS Ignis5,84,0005,25,0001197cc, 4 सिलेंडर83 @6000rpm 20.89 kmpl मैन्युअल/AMT
Tata Punch6,17,0005,50,0001199cc, 3 सिलेंडर86 @6000rpm 18.97 kmpl मैन्युअल/AMT
Tata Tigor6,30,0005,50,0001199cc, 3 सिलेंडर86 @6000rpm 20.3 kmpl मैन्युअल/AMT
MS Swift6,80,0005,92,0001197cc, 3 सिलेंडर80.46 @5700rpm 24.8-25.75 kmplमैन्युअल/AMT
Nissan Magnite Visia6,53,0005,99,000999cc, 3 सिलेंडर72 @6250rpm 19.35 kmpl मैन्युअल

स्रोत: https://www.carwale.com/, https://www.cardekho.com/, https://www.autocarindia.com/

ध्यान दें

  • यह सूची २२ सितंबर २०२५ के बाद नए GST की दरों पर आधारित है। अलग-अलग शहरों, डीलर, एवं वेरिएंट के आधार पर इन कीमतों में बदलाव‌ हो सकते हैं, लेकिन GST कट का फायदा पूरे भारत में मिलेगा।
  • माइलेज की मात्रा विभिन्न वैरिएंट पर निर्भर करती है और यहाँ ARAI प्रमाणित आंकड़े दिए गए हैं।
  • इंजन पावर और स्पेसिफिकेशन नए BS VI 2.0/BS6 स्टैंडर्ड्स के अनुसार हैं।
  • अधिकांश कारें 5-स्पीड मैन्युअल या AMT ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध हैं।

आशा है कि इस "बचत उत्सव" में यह जानकारी आपको सबसे सस्ती कारों के इंजन विकल्प, फ्यूल एफिशिएंसी और पावर के चुनाव में मदद करेगी।